1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सेक्स लाइफ को बेहतर करती हैं किचन में मौजूद ये 8 चीजें, पार्टनर हो जाती है खुश

सेक्स लाइफ को बेहतर करती हैं किचन में मौजूद ये 8 चीजें, पार्टनर हो जाती है खुश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सेक्स लाइफ को बेहतर करती हैं किचन में मौजूद ये 8 चीजें, पार्टनर हो जाती है खुश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पुरुषों को सबसे ज्यादा परेशानी करने वाली बात होती है सेक्स ड्राइव होने की, जिसको लेकर लोग अक्सर डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कुछ घरेलु नुस्खों से भी सेक्स ड्राइव बढ़ाया जा सकता है। कई शोध में भी इस इसका खुलासा हो चुका है कि कुछ भारतीय मसाले यौन इच्छा को बढ़ाते हैं। जो आपके लाइफ पार्टनर के लिए भी खुशी की बात हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं तो अपनाइएं ये देशी नुस्खे…

जायफल: यह सबसे गर्म मसालों में से एक माना जाता है, शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि जायफल भी वहीं काम करता है, जो वियाग्रा करता है। इसको आप खाने में ऊपर से छिड़क कर खा सकते है। लेकिन सावधानी यह बरतनी है कि इसका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।

लहसुन: यौन इच्छा को बढ़ाने में हरी मिर्च के साथ लहसुन खाना बहुत अचूक उपाय माना जातै है। आप लहसुन को छीलकर इसे मक्खन में फ्राई करके भी खा सकते हैं। लहसुन यौन इच्छा को बढाने का काम करता है।

अदरक: अदरक आपके स्वास्थ्य के लिए कई मायने में कारगर है, इसको सर्दी-खांसी दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक के लिए जाना जाता है। अदरक का सेवन नियमित रूप से करने से सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व सेक्सुअल परफॉर्मेंस को बेहतर करते हैं।

लौंग: लौंग एक गर्म मसाले की श्रेणी में आता है। खाने में इसको डालने से खाने की खुशबू बढ़ जाती है। आमतैर पर लौंग का इस्तेमाल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही लौंग आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाता है।

मेथी के बीज:  मेथी के बीज में पाए जाने वाले सैपोनिन टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इस हार्मोन के बढ़ने से पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...