1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इन 2 देशों ने शुरू कर दी 6G लॉन्च करने की तैयारी, क्या भारत भी है शामिल ?

इन 2 देशों ने शुरू कर दी 6G लॉन्च करने की तैयारी, क्या भारत भी है शामिल ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इन 2 देशों ने शुरू कर दी 6G लॉन्च करने की तैयारी, क्या भारत भी है शामिल ?

रिपोर्ट: निहाल राठौर

नई दिल्ली: भारत में अभी 5G की शुरुआत हुई भी नहीं है वहीं कुछ देश 6G लॉन्च करने की तैयारी मे जुट गए है। अमेरिका और चीन वों दो देश है, जिनमें यह रेस लगी है। जो देश 6G को जल्दी लॉन्च करेगा, वही 6G को विकसित करने और पेटेंट करने वाला पहला देश बनेगा। दुनिया के अधिकांश टेलीकॉम बाज़ारो में उस देश का राज होगा।

खबर आ रही है की 6G नेटवर्क 5G नेटवर्क के मुकाबले 100 गुना ज्यादा तेज़ होगा। हालांकि, अभी इसमे काफी समय लग सकता है। डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता में चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके चीन 5G लीडर के रूप में उभर कर सामने आया। चाइनिज कंपनी Huawei ने अपनी बेहतरीन कीमतों के कारण 5G बाज़ार में अन्य प्रतिद्वंदियों को मात दे दिया।

2019 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया था, जिससे साफ साफ पता लगता है कि वह 6G तकनीक को लेकर काफी उत्सुक है और उसकी शुरुआत जल्द से जल्द करना चाहते हैं। अमेरिका ने भी 6G तकनीक पर ज़ोर-शोर से काम करना शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ चीन इस तकनीक में पहले से ही आगे बढ़ रहा है। चीन ने 6G ट्रांसमिशन की टेस्टिंग के लिए नवंबर में एक सैटेलाइट लॉन्च किया था। चाइनिज कंपनी Huawei का कनाडा में 6G रिसर्च सेंटर भी है। जापान भी इस रेस मे शामिल है। देखना यह है कि 6G को विकसित करने और पेटेंट करने वाला पहला देश कौन बनता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...