रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आप अगर कोई बैंक का काम पेंडिंग रखे हैं, तो उसको निपटा लें, हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं कि इस महीने रिजर्व बैंक द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार देश के अलग-अलग इलाकों में अगस्त में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी है।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी लिस्ट में कई क्षेत्रीय हॉलिडे भी हैं, इसका मतलब यह है कि किसी खास दिन हो सकता है कि बैंक एक राज्य में बंद रहें तो दूसरे राज्य में खुलें रहें। इसलिए आपको बैंक में किसी भी काम में जाने से पहले इस पूरी सूची को ध्यान से देखना चाहिए।
अगस्त महीने की शुरुआत रविवार हुआ। रविवार को भी बैंकों की छुट्टी के साथ हुई। इसके बाद रविवार की छुट्टियां 8 अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्त को पड़ेंगी। इसी तरह 14 अगस्त और 28 अगस्तल को दूसरा और चौथा शनिवार पड़ेगा। इस दिन भी बैंकों का अवकाश होगा। रविवार की 5 छुट्टियां और शनिवार की 2 छुट्टियां मिलाकर 7 छुट्टियां तो इस महीने सिर्फ रविवार और शनिवार की हो गईं।
आपको बता दें कि इंफाल में 13 अगस्त को पैट्रियट डे पर बैंक बंद रहेंगे। पारसी नववर्ष पर 16 अगस्त को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंकों में छुट्टी रहेगी। 19 अगस्त को मुहर्रम की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
वहीं ओणम की वजह से 20 अगस्त को बेंगलुरु, चेन्नगई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 21 अगस्त को थिरुवोणम और 23 अगस्तल को श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश होगा। जबकि 30 अगस्त को कृष्णप जन्माष्टमीं के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नमई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। हैदराबाद में कृष्णप जन्माष्टमी 31 अगस्त को मनाई जाएगी।
इस महीने बैंको की छुट्टियों की लिस्ट 1 अगस्त- रविवार, 8 अगस्त- रविवार, 13 अगस्त- पैट्रियट टे- इंफाल में बैंक बंद, 14 अगस्त- महीने का दूसरा शनिवार, 15 अगस्त- रविवार, 16 अगस्त- पारसी नववर्ष (शहंशाही)- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद, 19 अगस्त- मुहर्रम (अशूरा)- अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद।
20 अगस्त- मुहर्रम/फर्स्ट ओणम- बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद, 21 अगस्त- थिरुवोणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद, 22 अगस्त- रविवार, 23 अगस्त- श्री नारायणा गुरु जयंती- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद, 28 अगस्त- महीने का चौथा शनिवार, 29 अगस्त- रविवार, 30 अगस्त- जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद, 31 अगस्त- श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद।