नई दिल्ली : त्योहारी सीजन के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ। मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम सोने की कीमत 44 रुपये यानी 0.09 फीसदी बढ़ी है। इस बढ़त के बाद आज गोल्ड 47,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतें भी बढ़ी है। चांदी आज 174 रुपये यानी 0.27 फीसदी बढ़कर 65,781 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोने की कीमतों में तेजी आई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,784.96 डॉलर प्रति औंस हो गया, अमेरिकी सोना वायदा 1,784.60 डॉलर पर था।
ग्लोबल बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में देखें तो Goldprice.org के मुताबिक, तो भारतीय समयानुसार सुबह 9.35 पर सोने में 0.26 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और यह 1786.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। वहीं, चांदी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।
भारतीय शहरों में सोने और चांदी की कीमतें:
सिटी गोल्ड (प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट) चांदी (प्रति किलो)
नई दिल्ली 46,610 रुपये 65,900 रुपये
चेन्नई 44,750 रुपये 68,900 रुपये
मुंबई 46,480 रुपये 65,900 रुपये
कोलकाता 46,900 रुपये 65,900 रुपये
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
Good Returns वेबसाइट पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,748, 8 ग्राम पर 37,984, 10 ग्राम पर 47,480 और 100 ग्राम पर 4,74,800 रुपये चल रही है। अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 46,480 पर बिक रहा है।
इस तरह अपने शहर के सोने के रेट्स चेक करें
आप सोने की कीमतें अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।