1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्राम प्रधान बनीं 21 साल की छात्रा, कर रही वकालत की पढ़ाई, बोली-बनाऊंगी स्मार्ट गांव…

ग्राम प्रधान बनीं 21 साल की छात्रा, कर रही वकालत की पढ़ाई, बोली-बनाऊंगी स्मार्ट गांव…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्राम प्रधान बनीं 21 साल की छात्रा, कर रही वकालत की पढ़ाई, बोली-बनाऊंगी स्मार्ट गांव…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गोंडा: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में कई उम्मीदवारों की खूब चर्चा हुई, बॉलीवुड अभिनेत्री से लेकर सीट बदल जाने के बाद दूसरे जाति में बेटे की शादी करने तक की खबरें सामने आईं, लेकिन पंचायत चुनाव के  नतीजे  आने के बाद सब अपने-अपने काम में लग गये। इसी बीच एक वकालत करने वाली छात्रा ग्राम प्रधान बन गई। जिसकी इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। छात्रा की उम्र 21 साल है। गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक के सेहरिया की रहने वाली आरुषि सिंह अब अपने ग्राम सभा की कमान संभालेंगी।

आपको बता दें कि आरुषि ने प्रधान पद पर 384 मतों से जीत हासिल की हैं। जीतने के बाद आरुषि का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता की व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही जन्मभूमि को वह स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करना चाहती हैं। आरुषि सिंह की मां गरिमा सिंह डिस्ट्रिक्ट जज की रीडर हैं, जबकि उनके पिता धर्मेंद्र सिंह लखनऊ में पुलिस आयुक्त के स्टेनो हैं।

आरुषि सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। आरुषि वकालत में ग्रेजुएशन करने के बाद पीसीएस की परीक्षा की तैयारी शुरू कर देंगी। प्रधान बनने के बाद आरुषि सिंह ने बताया है कि यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। अब मेरी ड्यूटी है कि मैं अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और बेहतर सार्वजनिक सेवा के साथ इसे एक स्मार्ट गांव बनाऊं।

आरुषि ने आगे कहा कि इससे पहले साल 2000 में उनकी दादी विद्यावती सिंह ने इस पद पर चुनाव जीता था। उससे पहले मेरे परदादा यहां चुनाव जीते थे। यह 1500 की आबादी वाला एक छोटा सा गांव है। मैं परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए खुश हूं।

आरुषि लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। आरुषि वकालत में ग्रेजुएशन करने के बाद पीसीएस की परीक्षा की तैयारी शुरू कर देंगी। प्रधान बनने के बाद आरुषि सिंह कहती हैं कि यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। अब मेरी ड्यूटी है कि मैं अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और बेहतर सार्वजनिक सेवा के साथ इसे एक स्मार्ट गांव बनाऊं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...