पीड़िता को न्याय की दरकार है, अपमान की नहीं- प्रियंका गाँधी
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन युवती के शव का आधी रात को पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
पुलिस की इस हरकत के बाद योगी सरकार और जिला प्रशासन लगातार विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार इस घटना के बाद योगी सरकार पर हमलावर हैं।
एक ट्वीट के जरिए प्रियंका ने पीड़िता की मौत के बाद उसके लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय की दरकार है, अपमान की नहीं।
प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा इस तरह की भूमिका तैयार की जा रही है ताकि महिला के चरित्र पर सवाल खड़ा किया जा सके, उसके साथ जो भी हुआ उसके लिए महिला को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की जा रही है, यह बेहद गलत है। हाथरस में एक जघन्य अपराध हुआ है, जिसके चलते 20 साल की दलित युवती की मौत हो गई।
Creating a narrative that defames a woman’s character and holding her somehow responsible for crimes committed against her is revolting and regressive.
A heinous crime has been committed at Hathras, leaving a 20-year-old Dalit woman dead.
1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 8, 2020
युवती के शव को बिना घर वालों की सहमति और उनकी उपस्थिति के जला दिया गया। महिला को न्याय मिलना चाहिए, अपमान नहीं। बता दें कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में पीड़िता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें सांत्वना दी थी।