1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 3 घंटे लेट चल रही थी ट्रेन, सिर्फ एक ट्वीट ने बढ़ा दी रफ्तार, जानिए क्या है पूरा माज़रा

3 घंटे लेट चल रही थी ट्रेन, सिर्फ एक ट्वीट ने बढ़ा दी रफ्तार, जानिए क्या है पूरा माज़रा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
3 घंटे लेट चल रही थी ट्रेन, सिर्फ एक ट्वीट ने बढ़ा दी रफ्तार, जानिए क्या है पूरा माज़रा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्रशंसक हैं, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर साझा की गई परेशानियों को लेकर उनकी सरकार हमेशा लोगो के परेशानियों को दूर करने को कोशिश करती है। इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय रेलवे ने ऐसा काम कर दिया दिखाया जिस पर आप भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे।

दरअसल, भारतीय रेलवे ने एक छात्रा का साल बर्बाद होने से बचा लिया है। आपको बता दें कि एक छात्रा को पेपर देने वाराणसी आना था। जिस गाड़ी से वह वाराणसी आ रही थी, वह गाड़ी 2 घंटे 27 मिनट की देरी से चल रही थी। छात्रा को पेपर छूटने का डर सताने लगा तो उसने ट्वीट करवा दिया। ट्वीट होते ही रेलवे हरकत में आ गया। फिर क्या था ट्रेन की स्पीड ऐसी बढ़ी कि छात्रा को समय से पहले ही वाराणसी पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि गाजीपुर की नाजिया तबस्‍सुम का डीएलएड के बैक पेपर का परीक्षा केंद्र वाराणसी में वल्‍लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में था। बुधवार दोपहर उनका पेपर था। नाजिय ने छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में मऊ से रिजर्वेशन लिया था।

मऊ में सुबह 6:25 बजे ट्रेन को पहुंचना था, लेकिन ट्रेन दो घंटे 53 मिनट की देरी से 9:18 से पहुंची। ऐसे में नाजिया के भाई अनवर जमाल ने रेलवे टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। उन्होने अपनी बहन के पेपर का टाइम टेबल शेयर कर लिखा, ट्रेन 2 घंटे 27 मिनट देरी से चल रही है, वाराणसी में मेरी बहन की एग्जाम दोपहर 12 बजे से है। कृपया मदद करें। उसने ट्रेन का नंबर और अपना PNR नंबर भी शेयर किया था।

ट्वीट होते इंडियन रेलवे सेवा के अकाउंट से उसका मोबाइल नंबर मांगा गया और जल्‍द व्‍यवस्‍था की बात कही गई। इसके बाद कंट्रोल रूप से सीधा मैसेज भेजकर ट्रेन की स्पीड बढ़ाई गई। इसका असर यह हुआ कि जो ट्रेन मऊ तक लगभग तीन घंटे लेट थी, वह केवल दो घंटे की देरी से 11 बजे वाराणसी सिटी पहुंच गई। जिसके बाद अनवर ने रेलवे को दोबारा ट्वीट कर आभार जताया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...