रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मेरठ: नेशनल हाईवे 58 फतेहपुर से पालनपुर को जोड़ने वाली वो हाईवे है, जिसके निर्माण कार्य को तीन साल हो गए लेकिन अभी तक काम अधूरा है। कर्मचारियों की लापरवाही से इस सड़क पर कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं।
आपको बता दें, बीते ढाई साल में इस सड़क पर करीब 116 हादसे हुए, जिनमें 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 79 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। एनएच 58 के काम का जिम्मा कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है।
इस सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर, लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। कार्य के नाम पर कभी भी कहीं से भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाता है। हाईवे पर जगह-जगह सीमेंट के बैरियर लगा रखे हैं, लेकिन कहीं भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हैं। इसके अलावा हाईवे पर कहीं भी हाई मास्क लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में और कोहरे के कारण वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
चुंकी, निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, और मोदीपुरम में हाईवे के ट्रैफिक को भी सर्विस रोड से निकाला जा रहा है, इसी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते सोमवार को भी सर्विस रोड पर एक दर्दनाक हादसे का शिकार एक दुल्हैड़ा निवासी हुआ जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
लोगों का आरोप है की इससे पहले भी कई हादसे हो चुकें हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
टेक्निकल एनएचएआई के मैनेजर वरुण चारी ने बताया की ,बढ़ते मामलों को देख कर कंपनी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिया गया हैं। बताया जा रहा है की कुछ कार्य फरवरी अंत तक पूरा हो जाएगा। और कुछ काम के पूरा होने का अनुमान तक लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क में कुछ जगह पर गड्ढों की शिकायत मिली है, जिन्हें भरवाया जाएगा।