1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वैक्सीन डोज से बिगड़ी पुलिसकर्मियों की हालात, आनन फानन में कराया गया भर्ती

कोरोना वैक्सीन डोज से बिगड़ी पुलिसकर्मियों की हालात, आनन फानन में कराया गया भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वैक्सीन डोज से बिगड़ी पुलिसकर्मियों की हालात, आनन फानन में कराया गया भर्ती

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

अयोध्या:   कोरोना के महाप्रकोप के बाद अब वैक्सीनेशन का दौर चल रहा है, जिसे चरण बद्ध तरीके से लगाया जा रहा है । वहीं अयोध्या में राम जन्मभूमि पर चेंकिंग पॉइंट पर तैनात सात महिला कांस्टेबल की हालत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है की सभी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। बेचैनी और चक्कर आने जैसे लक्षणों के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मियों की खराब हालात पर डॉक्टरों का कहना है की सभी लक्ष्ण सामान्य है और घबराने की कोई बात नहीं है वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं।

बतादें कि यूपी में शुक्रवार को 84,109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक प्रदेश में पहले चरण में 7,13,530 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।  वहीं दूसरी तरफ 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर से टीकारण का सत्र चलेगा। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

पूरे मामले में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा की प्रदेश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद 15 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड होगा। उन्होंने बताया कि जिन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें मॉपअप राउंड के बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...