1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना का टीका लगते ही क्या बोले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष, जानकर रह जाएंगे दंग

कोरोना का टीका लगते ही क्या बोले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष, जानकर रह जाएंगे दंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना का टीका लगते ही क्या बोले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष, जानकर रह जाएंगे दंग

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश और दुनिया में टीकाकरण अभियान शुरु हो चुका है। देश-दुनिया में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है। सभी जगह टीकाकरण की प्रक्रिया अपने चरम पर है इसी कड़ी में अब खबर सामने  रही है कि  संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर को गुरुवार को कोरोना का पहला टीका लगा है। बता दें कि अध्यक्ष वोल्कन के प्रवक्ता ने इस बात की  जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी ने उनके प्रवक्ता ब्रेंडेन वर्मा के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि बोजकिर को न्यूयॉर्क के जाविट्स सेंटर में फाइजर बायोएनटेक की खुराक दी गई है।

उनके प्रवक्ता के अनुसार, इंजेक्शन लेने के बाद बोजकिर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अभी भी दुनिया में वैक्सीन के समान वितरण की रहेगी। उन्होंने सभी को यह कहते हुए वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया कि इससे जिंदगियां बचेंगी।

तो वहीं बताते चलें कि जकिर ने न्यूयॉर्क राज्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से टीकाकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और गुरुवार सुबह जाविट्स सेंटर में अंदर जाने के लिए उन्होंने लाइन में खड़े रहकर इंतजार भी किया। कोविड-19 के लिए बनाई गई फाइजर बायोएनटेक वैक्सीन के लिए दो खुराक लेनी की आवश्यकता होगी।

बता दें कि 18 जून 2020 को तुर्की के डिप्लोमेट वोल्कन बोजकिर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के 75वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया।  एक रिपोर्ट के अनुसार, यह चयन गुप्त मतदान के जरिए हुआ था, जिसमें वहां उपस्थित सदस्यों ने निर्विरोध चल रहे बोजकिर को 178 मतों से जीत दिलाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...