दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि दुनिया में कोरोना से पीड़ितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख को पार कर गयी है।
कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल मौतें 554,000 से अधिक हो गई हैं जिसमें से सबसे अधिक मौत अमेरिका में हुई है।
दरअसल गुरुवार को भी अमेरिका में 61 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए और 946 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना के केस 32 लाख को पार कर गए है।
कुल 1 लाख 35 हजार लोगों की मौत अमेरिका में हो गयी है वहीं 14 लाख 26 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 425,072 केस सामने आए हैं सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,343 लोग मारे गए हैं।
वहीं भारत की बात करे तो यहां भी अब कोरोना के मरीजों की संख्या आठ लाख के करीब जा पहुंची है। हालांकि पांच लाख लोग ठीक भी हुए है।