1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस राज्य से आई कोविड की सबसे डरावनी तस्वीर, एक बेड पर दो मरीजों का इलाज, नहीं खाली है एक भी वेंटिलेटर

इस राज्य से आई कोविड की सबसे डरावनी तस्वीर, एक बेड पर दो मरीजों का इलाज, नहीं खाली है एक भी वेंटिलेटर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस राज्य से आई कोविड की सबसे डरावनी तस्वीर, एक बेड पर दो मरीजों का इलाज, नहीं खाली है एक भी वेंटिलेटर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: कोरोना महामारी देश में दूसरे लहर में तेजी के साथ फैल रही है। बढ़ रहे ऑकड़े को देखते हुए केंद्र सरकार से लेकर सभी राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। बावजूद इसके ऑकड़ों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में  47 हजार 288 मामले सामने आए हैं, इस दौरान 155 लोगो ने अपनी जान गंवाई है। महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र दुनिया का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। स्थिति ये हो गई है कि कई शहरों में तो में एक भी वेंटिलेटर बेड खाली नहीं है।

नागपुर से संक्रमण की एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। जहां अस्पताल में भर्ती एक बेड पर दो-दो मरीज दिखाई दे रहे हैं। हैरान कर देने वाली यह फोटो नागपुर के GMC हॉस्पिटल की है, जहां एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि आलम यह हो गया है कि नागपुर के सभी निजी और सरकारी हॉस्पिटल फुल हो चुके हैं। यहां पर  मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में यहां सरकार ने लॉकडाउन लगाया था, जिसके बाद भी शहर के हालात नहीं सुधरे हैं।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट अविनाश गवांडे ने बताया कि हालात इतने बुरे इसलिए हो कि यहां सिर्फ शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों के मरीज भी आ रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी मरीज आ रहे हैं, जिसकी वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

जबकि पुणे शहर की बात करें तो यहां की हालत और भी भयानक है। ICU में एक भी वैंटिलेटर बेड खाली नहीं है। पुणे महानगर पालिका के मुताबिक, बिना ऑक्सीजन के सिर्फ 693 और ऑक्सीजन के साथ 381 बेड ही खाली हैं। पुणे के ICU के 508 वैंटिलेटर बेड हैं जो पूरी तहर से भरे हुए हैं।

वहीं मायानगरी मुंबई की बात करें तो जिस शहर में दिन से ज्यादा रात में चहल पहल होती थी अब वहां कोरोना के कहर के चलते नाइट में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्योंकि बीएमसी ने  नाइट कर्फ्यू जो लगाकर रखा है। यहां सोमवार को 9 हजार 857 नए मरीज मिले, जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। अब तक संक्रमण से 11 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बीएमसी से मुख्यालय और दफ्तरों में लोगो के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...