गाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदल गया है। तूफान धीरे-धीरे तेज हो रहा है और इसके रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर टकराने की संभावना है।
मौसम विभाग इसपर कड़ी नजर बनाए हुए है। चक्रवात का असर भी अब कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। चेन्नई और कांचीपुरम में तेज बारिश शुरू हो गई है।
भारी बारिश के बाद चेन्नई के पूनमल्ली के आसपास के क्षेत्र में गंभीर जल-जमाव हो गया है।
तूफान की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तंजावुर, तिरुवूर, नागापट्टिनम, कुड्डलोर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मायलादुथिराई, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लूराची, विल्लुपुरम, तिरुवन्नमलाई के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी कि गई है।
इस तूफान से जुड़े वीडियो भी लोग मीडिया में शेयर कर रहे है जिन्हे जमकर शेयर किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निवार’ को लेकर मंगलवार सुबह तमिलनाडु और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री से हालात पर चर्चा की और प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।