नई दिल्ली : पैंडोरा पेपर्स में दुनिया के करीब 100 अरबपतियों के नाम शामिल हैं, जिनपर टैक्स चोरी का आरोप है। इस लिस्ट में ऐसे कई नाम है जो चौंकाने वाले है। देश के कलाकार, खिलाड़ी, बिजनसेमैन से लेकर देश के राष्ट्रपति और राजा तक। लेकिन हम यहां बात कर रहे है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन पर आरोप लगा है कि पुतिन के सहयोगी गुप्त संपत्ति बनाने में जुटे थे। इसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड स्वेतलाना क्रिवोनोगिख (Svetlana Krivonogikh) की स्वामित्व वाली एक कंपनी ने 30 करोड़ का अपार्टमेंट भी खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन से दोस्ती के बाद Svetlana Krivonogikh ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक फ्लैट, मॉस्को में संपत्ति और एक क्रूज खरीदा। ये मिलाकर कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से अधिक है।
जानें कौन हैं Svetlana Krivonogikh…?
लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास करीब 100 मिलियन डॉलर की गुप्त संपत्ति है। इसमें शानदार अपार्टमेंट और एक क्रूज शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख और मुलाकात तब से है जब पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर थे। क्रिवोनोगिख एक सांप्रदायिक माहौल में पली बढ़ी हैं।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Svetlana Krivonogikh बचपन में दुकान में क्लीनर का काम करती थीं। लेकिन अब वे करोड़पति हैं। कई नाइटक्लब की मालकिन हैं। पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन सोवियत नेवी में काम करते थे। माता मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा फैक्टरी में मजदूरी करती थीं।
पैंडोरा पेपर्स में टैक्स चोरी को लेकर जॉर्डन के राजा पर भी आरोप लगा है। आरोप है कि राजा अब्दुल्ला सेकंड (King Abdullah II) ने ब्रिटेन और अमेरिका में संपत्ति में चोरी छिपे 7 अरब (£70m या $100m) से अधिक खर्च किए। लीक हुए दस्तावेज बताते हैं कि अब्दुल्ला सेकंड ने बिन अल-हुसैन द्वारा 1999 में सत्ता संभालने के बाद से 15 घरों को खरीदने के लिए गुप्त तरीके से पैसे दिए।
पैंडोरा पेपर्स में दुनियाभर के बड़े नेता, बिजनेसमैन, फिल्मस्टार शामिल हैं। लीक दस्तावेज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मोनाको में गुप्त संपत्ति रखने का आरोप लगा है। इसके अलावा टैक्स चोरी करने वालों में पॉप स्टार शकीरा और सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। इसमें दुनियाभर के लगभग 100 अरबपतियों के नाम हैं।