रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
बिहार: बचपन की कुछ आदतें ऐसी होती है जो कभी-कभी जानलेवा हो सकती है। आपने अक्सर सुना होगा कि किसी को चॉक खाने की आदत होती है तो किसी को मुल्तानी मिट्टी आदि। पर यहां एक ऐसी आदत सामने आयी है जो सबसे अलग तो थी पर जानलेवा भी हो सकती थी। ये आदत थी बाल खाने की, जी हां भोजपुर के आरा शहर से एक मामला सामने आया है जहां 14 साल की एक लड़की के पेट से 2 किलो के बालों का गुच्छा निकला है।
बता दें कि बक्सर जिले की रहने वाली नेहा कुमारी के पेट के ऊपरी भाग में हमेशा दर्द और सूजन की शिकायतें रहती थी। पीड़िता का दर्द धीरे-धीरे यह बढ़ता ही जा रहा था और भूख के साथ वजन में कमी के अलावा उल्टी की भी शिकायतें रहती थी।

जिसको लेकर फिर डॉक्टर ने खून की जांच और सीटी स्कैन करने की सलाह दी थी। जिसके बाद जांच में लड़की के पेट में 2 किलो के बालों का गुच्छा पाया गया। जिसे देख डॉक्टर हैरान रह गये। तुरंत ही डॉक्टर नें किशोरी के पेट का ऑपरेशन करके बालों का गुच्छा बाहर निकाला।

दरअसल, नेहा कुमारी को बचपन से ही अपने बाल खाने की आदत थी जिस वजह से उसके पेट में बालों का गुच्छा जमा होता गया। और फिर पेट में दर्द के साथ उल्टी की परेशानी बढ़ती देख डॉक्टरों को दिखाया तो सर्जरी की नौबत गयी। फिलहाल नेहा पूरी तरह स्वस्थ है ।