1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सुशांत के प्यार और अपनेपन को देखकर आंसू नहीं रोक पाई लड़की ! वायरल हो रहा थ्रो बैक वीडियो

सुशांत के प्यार और अपनेपन को देखकर आंसू नहीं रोक पाई लड़की ! वायरल हो रहा थ्रो बैक वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत के प्यार और अपनेपन को देखकर आंसू नहीं रोक पाई लड़की ! वायरल हो रहा थ्रो बैक वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पांच महीने से भी अधिक समय हो गया है वहीं उनके निधन के बारे में अभी तक पुलिस और सीबीआई दोनों को ही कुछ नहीं मिला है। इसी बीच उनके निधन को लेकर सस्पेंस बचा हुआ है। कारण जो भी हो लेकिन सुशांत अपने फैंस के दिलो में जिन्दा है।

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन जब सुशांत सिंह राजपूत को देखकर इमोशनल हो जाती है तो एक्टर उसे गले लगा लेते हैं।

 

इस लड़की को सुशांत उन्हें गले लगाकर पोज देने लगते हैं। एक्टर की इस दरियादिली और अपनेपन को देख फैन इमोशनल हो जाती है, जिसके बाद सुशांत उन्हें गले लगा लेते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के इस थ्रोबैक वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट  कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दे, सुशांत चौदह जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। किसी ने उन्हें लटके नहीं देखा लेकिन कहा गया की उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद सीबीआई को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन अभी तक कोई भी ठोस कुछ निकल कर सामने नहीं आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...