1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में लगातार घट रहे कोरोना के ऑकड़े, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

कानपुर में लगातार घट रहे कोरोना के ऑकड़े, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर में लगातार घट रहे कोरोना के ऑकड़े, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

रिपोर्ट: इब्ने हसन जैदी/ सत्यम दुबे

कानपुर: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछले कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। कोरोना से मचे हाहाकार के बीच थोड़ी राहत की बात सामने आई है, कानपुर जिले से। जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने एक बयान जारी कर खुशी से बताया कि जिले में कोविड के केस लगातार कम हो रहे हैं।

आपको बता दें कि उन्होने कहा कि कानपुर वासियो के लिए बड़े खुशी की बात है कि जिले में अब कोविड के केसेस कम हो रहे है, जांचे लगातार लगातार वैसे ही हो रही है। कानपुर के लोगो ने सोशल डिस्टेंग का पालन किया है। जिससे ये कमी आई है साथ प्रदेश सरकार द्वारा जो लाकडाउन किया गया है। उससे बहुत कोविड में कमी आई है। ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्था भी है।

उन्होने आगे बताया कि अभी तक जो ऑक्सीजन ट्रेन से कानपुर आया है, उससे भी काफी हद तक ऑक्सीजन की पूर्ति हुई है। कल से अब ट्रेन द्वारा ऑक्सीजन सीधे कानपुर पहुचेगा उससे और भी मदद मिलेगी। वही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले एक नम्बर और जनता की जानकारी के लिए जारी किया गया है। जनता सीधे उसपर बातकर के अपने बारे में जानकारी डाक्टरो से कर सकते है।

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना से 25 मौतें बताईं। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 12 संक्रमित मरीजों की ही मौत 24 घंटे के अंदर बताई गई है। अन्य 13 मौतें पहले होने की जानकारी दी गई है, लेकिन किस तारीख को हुईं, इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इस रिपोर्ट में सिर्फ अस्पतालों में हुई मौतों का जिक्र है, जबकि होम आइसोलेशन में और अन्य मौतों का आंकड़ा शामिल नहीं है। ऐसे में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अधिक भी हो सकता है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 739 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि इनसे दोगुने से भी ज्यादा 1688 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में कोरोना से जंग जीते।

 

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...