रिपोर्ट:पायल जोशी
देहरादून: गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाशोत्सव चारो तरफ बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड में भी इस महा प्रकाशत्सव की धूम देखने को मिल रही है और आज उनके प्रकाशोत्सव में शहर में सुबह आतिशबाजी के साथ साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि गुरुद्वारा गुरु सभा की और से पटेलनगर, रेसकोर्स, आढ़त बाजार, प्रेमनगर समेत शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व पर सुबह नितनेम के बाद सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। रंग बिरंगे झालरों के झिलमिलाते गुरुद्वारों से सुबह नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें काफी संख्या में संगत शामिल हुए। पटेलनगर स्थित गुरुद्वारा श्री हरीकिशन साहिब से क्षेत्र में सुबह नगर कीर्तन के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। वहीं दूसरी और रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में सुबह नितनेम का पाठ चला, और गुरुद्वारों को रगींन लाइटों से सजाया गया है।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पूर्व महासचिव सेवा सिंह मठारू ने बताया कि बीते वर्ष कोविड महामारी के चलते कार्यक्रम नहीं हो पाया था, जिसके चलते इस बार 13 नवम्बर से गुरुद्वारों में रोजना कीर्तन किया गया है।
गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर होने वाले उत्सव में भाग लेने के लिए पांच श्रद्धालुओं का जत्था उत्तराखंड से करतारपुर को रवाना हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करतारपुर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं, और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करतारपुर कारिडोर खोलने की अनुमति देने से यह पता चलता है कि वह अल्पसंख्यकों के हितों के प्रति कितने संवेदनशील है।