1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. चार बच्चों के बाप को भारी पड़ा प्यार, थाने में ही भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका

चार बच्चों के बाप को भारी पड़ा प्यार, थाने में ही भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चार बच्चों के बाप को भारी पड़ा प्यार, थाने में ही भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मेरठ: जिले एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। बुधवार को चार बच्चो के पिता अरविंद को पड़ोसन से इश्क करना करना भारी पड़ गया। आपको बता दें कि अरविंद की पत्नी ने अरविंद को प्रमिका के साथ इश्क लड़ातो रंगे हांथो पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ थाने पहुंच गई। इसके बाद अरविंद की प्रमिका भी अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई।

हद तो तब हो गई जब दोनो अरविंद पर अपना हक जताने लगी। इसी दौरान दोनो महिलाओं में अरविंद को लेकर बहसबाजी शुरु हो गई। आपको बता दें कि परतापुर के घाट गांव में रहने वाला अरविंद चार बच्चों का बाप है।

कुछ साल पहले ही अरविंद के पड़ोस में एक महिला रहने के लिए आई थी। तीन बच्चों की मां इस महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह उसे छोड़ चुकी थी। इसी दौरान अरविंद और महिला के बीच अवैध संबंध बन गए। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद पर महिला के इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि वह अपने परिवार को भूल बैठा। घर से काम पर जाने का बहाना करके अरविंद अक्सर महिला के घर पर पड़ा रहता था।

अरविंद के इस कारनामे का खुलासा बुधवार की सुबह हुई। हुआ यूं कि अरविंद काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला।इ इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। अरविंद के पीछे-पीछे ही उसकी पत्नी रजनी भी वहां पहुंच गई और अपने पति को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद गुस्साई अरविंद की पत्नी रजनी अपने चारों बच्चों सहित परतापुर थाने जा धमकी, जहां हंगामा करते हुए महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दे दी।

इसके बाद प्रेमिका भी अरविंद पर अपना हक जताते हुए रजनी से भिड़ गई। पुलिस के समझाने के बाद भी जब कोई बात नहीं बन पाई, तो पुलिस ने अरविंद को हवालात में डाल दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...