1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हथनीकुंड बैराज पर सेना द्वारा किया जा रहा अभ्यास लोगो के लिए कौतूहल बना, देखिए

हथनीकुंड बैराज पर सेना द्वारा किया जा रहा अभ्यास लोगो के लिए कौतूहल बना, देखिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हथनीकुंड बैराज पर सेना द्वारा किया जा रहा अभ्यास लोगो के लिए कौतूहल बना, देखिए

.हरियाणा-यूपी की सीमा पर स्थित हथनीकुंड बैराज पर सेना द्वारा किया जा रहा अभ्यास लोगो के लिए कौतूहल बना हुआ है।

हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में छलांग लगा रहे सेना के जवानों के ज़ज़्बे की लोग तारीफ कर रहे है। सेना द्वारा किए जा रहे रौचक अभ्यास का पूरा घटनाक्रम लोगो ने अपने मोबाईल में कैद भी किया।

 

दरअसल, उत्तर प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर हथनीकुंड बैराज़ पर अचानक हेलीकॉप्टर आ गए और यमुना नदी पर मंडराने लगे।

एक दो चक्कर लगाने के बाद हेलीकॉप्टर से एक के बाद एक कर कई जवान नदी में कूद गए। यह देख वहां घूमने आए लोगो व राहगीरों की सांसे थम गई।

जब तक लोग कुछ समझ पाते तो फिर से दूसरा हेलीकॉप्टर से सेना के जवान कूदने लगे और तैरकर इधर-उधर किनारे पर पहुंचे और रस्सी के सहारे वापस हेलीकॉप्टर तक पहुंचे।

 

स्थानीय लोगो ने राहगीरों को बताया कि ये सेना के जवान है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास कर रहे है।

सेना के जवानों के इस हौंसले को लोगो ने अपने मोबाईल कैमरे में भी कैद किया।

 

हालांकि सेना के किसी अधिकारी से इस बारे में बात नही हो सकी। बावजूद इसके सेना के हिम्मत, हौंसले और ज़ज़्बे को स्थानीय लोगो सलाम कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...