1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवती का नहाते समय का विडियो गांव के ही दबंग लड़को ने किया वायरल

युवती का नहाते समय का विडियो गांव के ही दबंग लड़को ने किया वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
युवती का नहाते समय का विडियो गांव के ही दबंग लड़को ने किया वायरल

न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक युवती का नहाते समय वीडियो बनाया गया। विडियो गांव के ही दबंग लड़को ने वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली 16 वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर बने बाथरूम में नहां रही थी। गरीब परिवार में जन्मी बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी। कि वह जहां नहा रहीं थीं उसपर छत नहीं थी बस इसी बात का फायदा गांव के ही वकील अहमद, राहुल और अजय ने उठाया और किसी तरह से नाबालिग बेटी का नहाते हुए विडियो बना लिया।

 

 

विडियो दिखाकर लड़की से नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। लड़की ने यह बात अपने घर वालों को बताई तो यह दबंग लड़के पीड़ित परिवार को मारने उसके घर पहुंच गए और पूरे घर से जमकर मारपीट कर धमकी दी। जब इससे भी उनका मन ना भरा तो पूरे गांव में वह विडियो वायरल कर दिया। घर वालों ने भी हिम्मत जुटाई और तत्काल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला गंभीर माना और चंद घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...