देश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमाम उपाय कर रही है,जिसको लेकर जिला प्रशासन को हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी दिया।
जिसको लेकर वाराणसी जिला प्रशासन ने ‘एक काशी एक पास’ की योजना का लाभ जल्द ही जिले में पर्यटकों को मिलने जा रहा है।
एक काशी एक पास को लेकर जिला प्रशासन अनेक विभागों के साथ पत्राचार भी कर रहा हैं। एक काशी एक पास को लेकर मंडलायुक्त ने बताया कि काशी जैसे धार्मिक स्थल पर प्रति वर्ष लाखो की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं।
जिनको काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक विषयो को जानने के लिए बने केंद्रों पर अलग-अलग टिकट लेना पड़ता है। पर्यटको को आने वाले इस परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक केंद्रीयकृत प्लेटफॉर्म के जरिये पर्यटको उनके मनचाहे स्थलों के टिकट मिल सके ।
फिलहाल जिला प्रशासन इसको लेकर अन्य धार्मिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक स्थलों के विभागों से पत्राचार करते हुए एक आईटी सेल पर भी काम किया जा रहा है। और जल्द ही एक केंद्रीकृत खिड़की या साइट के माध्यम से पर्यटको को आसानी से टिकट मिल जाएगा।