1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब ताज का दीदार करना पड़ेगा ‘महंगा’, लिया गया ये फैसला

अब ताज का दीदार करना पड़ेगा ‘महंगा’, लिया गया ये फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब ताज का दीदार करना पड़ेगा ‘महंगा’, लिया गया ये फैसला

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
आगरा: मोहब्बत के महल को देखने दूर दूर से लग आते है। इसके पीछे की कहानी ने सबको अपनी ओर खींचा हुआ है। लेकिन अब इस महल का दीदार करना महंगा पड़ सकता है।

दरअसल, बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण की बोर्ड की हुई बैठक में ताजमहल के टिकट मूल्य को लेकर चर्चा हुई है। एडीए सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार, प्राधिकरण ने ताजमहल की पथकर निधि बढ़ाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिससे शासन द्वारा प्रस्ताव पास होने पर आगामी एक अप्रैल से ताजमहल की टिकट दर बढ़ सकती है।

यह भी पढें:बिहार पंचायत चुनाव में जिंदा ही नहीं मुर्दे भी डालेंगे वोट! बता रही है मतदाता सूची…

अभी तक भारतीय पर्यटकों को महल में जाने के लिए 50 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये देने होते थे। वहीं, शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने के लिए पर्यटकों को मुख्य गुंबद में जाने के लिए 200 रुपये देने होते थे।

लेकिन एडीए के प्रस्ताव ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि ताजमहल में प्रवेश के लिए अब भारतीयों के लिए 30 रुपये बढ़कर 80 रुपये जबकि विदेशियों के लिए 100 रुपये बढ़कर 1200 हो जाएग। और अब मुख्य गुबंद पर जाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों को 400 रुपये खर्च करने होंगे।

हालाँकि इन मूल्यों को शासन के द्वारा पास होने के बाद ही बढ़ाई जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...