1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव: मरीजों की संख्या 450 पार

आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव: मरीजों की संख्या 450 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव: मरीजों की संख्या 450 पार

{ शिव कुमार की रिपोर्ट }

आगरा के हालात कोरोना से बद से बदतर होते जा रहे है। अगर देखा जाए तो पुरे अप्रैल के महीने में हर दिन 15 से 20 मरीज मिले और जाते जाते भी आज सुबह 22 मरीजों के साथ आकंड़ा 450 को पार करता हुआ 455 हो गया है।

आपको बता दे, बुधवार देर रात तक 433 कोरोना संक्रमित आगरा में हो चुके थे। गुरुवार सुबह तक 22 और नए मरीज सामने आए है।

इतना ही नहीं, पुलिस महकमे में भी यह वायरस अपना घर बना चुका है।

बुधवार को सिकंदरा थाना के एक पुलिसकर्मी को संक्रमित पाया गया है, उसके साथ के तीन सिपाही और स्‍वजनों को क्‍वारंटाइन कर दिया गया है।

इसके अलावा जनपद में 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रशासन पूरी तरह से कोरोना को रोकने में नाकाम रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...