रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
ओडिशा: धरती पर पहले अंडा आया मुर्गी? इस पहेली का जवाब ढूंढने में कई दशक बीत गये लेकिन किसी को इसका जवाब नहीं मिल सका लेकिन लगता है अब ये घटना सुन आप इस पहेली का जवाब जान जाएंगे।
दरअसल,ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के इच्छापुर गांव में एक मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म देकर लोगों को हैरान कर दिया है। जी हां अंबिका मांझी नाम की एक महिला के घर मुर्गी ने 9 अंडे दिये थे। जिसके बाद कुछ दूर जाकर अचानक से मुर्गी बैठ गयी। मुर्गी को एक ही जगह पर ज्यादा देर तक बैठा देख पास के लोगों को लगा कि वो अंडे दे रही है। लेकिन जैसे ही मुर्गी उठी तो सब हैरान हो गये।
सभी ने देखा कि मुर्गी ने अंडा नही चूजे को जन्म दिया है। हालांकि जन्म के 10 मिनट के बाद ही चूजे की मौत हो गयी थी । इस अजीब घटना को लेकर जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिलोचन ढल ने कहा कि मुर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने की जगह विकसित हो गया होगा, जिससे चूजे का जन्म हो गया।
वैसे बता दें कि ये मामला कोई पहला नहीं था इससे पहले भी केरल के वायनाड से ऐसा मामला सामने आ चुका है। और साल 2012 में श्रीलंका में भी एक केस ऐसा आया जहां एक मुर्गी ने बिना अंडा दिए ही चूजे को जन्म दिया था, लेकिन बाद में अंदरुनी जख्म के कारण जन्म देने वाली मुर्गी की मौत हो गयी थी।