1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पंचायत चुनाव जीतने पर शादी रोक जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हन, मंडप में दूल्हा करता रहा इंतजार

पंचायत चुनाव जीतने पर शादी रोक जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हन, मंडप में दूल्हा करता रहा इंतजार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंचायत चुनाव जीतने पर शादी रोक जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हन, मंडप में दूल्हा करता रहा इंतजार

रिपोर्ट  – माया सिंह

रामपुर : अक्सर आपने सुना होगा कि दहेज के वजह से या फिर किसी जरूरी काम के वजह से दुल्हन को मजबुरी वश मंडप छोड़ना पड़ा लेकिन  रामपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने खुशी के मारे मंडप छोड़कर चली गई । इसके बाद से ही दुल्हन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन मंडप में अपनी शादी की रस्में पूरी कर  रही  थी लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि वो पंचायत चुनाव में बीडीसी के तौर पर जीत गई है तो उसकी  खुशी का ठिकाना  नहीं रहा । शादी की रस्म  बीच में ही  रूकवाकर जीत की सर्टीफिकेट लेने के लिये मतगणना स्थल पर पहुंच गई ।

यह मामला रामपुर के मिलक तहसील के गांव मोहम्मदपुर जदीद का है , जहां बरेली से  दुल्हन पुनम की बारात आई हुई थी  । पुनम शादी की रस्में पूरी करने में लगी हुई थी तभी  सूचना मिली की वो चुनाव जीत गई है । इसपर वो इतना खुश हो गई कि दूल्हा को मंडप में ही  छोड़कर मतगणना स्थल जीत की सर्टिफिकेट के लिये पहुंच गई ।

मतगणना स्थल पर  दुल्हन  के जोड़े में खड़ी पुनम को देखकर हर कोई हैरान रह गया लेकिन जब सबको पता चला कि दुल्हन बीडीसी से जीत गई है तो सभी दांतो तले उंगुली दबाने लगे ।

पुनम का कहना है कि मुझे दोहरी खुशी मिली है । एक तरफ शादी की खुशी तो  दूसरी तरफ बीडीसी के तौर पर जीत की खुशी । मैं यह पल कभी नहीं भूल सकती हूं  । इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है,  पूनम ने बताया कि शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं  । मैं अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेने आई हुं ,  जबकि शादी की रस्में अभी बाकी है और दूल्हा मंडप में इंतजार कर रहा है  ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...