1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नगर आयुक्त के इस कदम से आकर्षण का केंद्र बना हिंडन पुल की खूबसूरती, लिखा ऐसा संदेश…

नगर आयुक्त के इस कदम से आकर्षण का केंद्र बना हिंडन पुल की खूबसूरती, लिखा ऐसा संदेश…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नगर आयुक्त के इस कदम से आकर्षण का केंद्र बना हिंडन पुल की खूबसूरती, लिखा ऐसा संदेश…

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद

गाजियाबाद : नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और पार्षदों के संयुक्त प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। जिसे आप शहर के कई इलाकों में देख सकते है। जिसने शहर को चकाचौंध कर दिया है।  आपको बता दें कि यह सभी संभव निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के सख्त निर्देश के कारण हुआ है, जिस कारण वेस्ट प्लास्टिक से तैयार कई प्रकार की कलाकृति शहर में देखने को मिल रही हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के ताजा प्रयास में वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग कर हिंडन नदी के पुल के ऊपर दोनों तरफ बेहद सुंदर आकर्षक सीनरी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके एक तरफ सेव हिंडन सेव वाटर का संदेश लिखा है। यह संदेश जनता को जागरूक करने के लिए दिया गया है। ठीक इसके दूसरी ओर आई लव गाजियाबाद लिखा गया है।

हिंडन नदी को पार कर दोनों तरफ यह सीनरी लगाई गई है। दोनों सीनरी की लंबाई 35 फीट तथा ऊंचाई 7 फीट है। रात्रि में अंधेरा होने पर इसकी लाइटिंग से यह सीनरी लोगों को और भी ज्यादा लुभावनी दिखाई देती है।

नगर आयुक्त ने बताया कि जल बचाओ का यह संदेश जनता में जागरूकता लाएगा। नगर निगम द्वारा शहर को अनोखा रूप देने के लिए आगंतुकों व जनता द्वारा गाजियाबाद नगर निगम का आभार व्यक्त किया जा रहा है। सीनरी आर्टिस्ट साक्षी और सरफराज जो कि गाजियाबाद नगर निगम टीम का हिस्सा बनकर कार्य कर रहे हैं, उनकी कला को भी नागरिकों ने बहुत अधिक सराहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...