रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई-दिल्ली: आपने दुनियाभर के अजीबों-गरीब तथ्य देखें होंगे और कई बार आपने ऐसे बच्चों के बारे में भी सुना होगा जो 4 हाथ, 2 सिर या फिर आपस में चिपके हुए पैदा हुए होगें। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे बच्चें के बारें मे सुना है जो अपनी मां के गर्भ से कुछ चीज लेकर पैदा हुआ हो। ये पढ़ने में जितना हैरातंगेज लग रहा है इस बच्चें को देखकर डॉक्टर भी ऐसे ही शॉक्ड हो गये थे।
जी हां विएतनाम के हाई फोंग इंटरनेशनल हॉस्पिटल में एक ऐसा ही बच्चा पैदा हुआ था जो अपनी में के गर्भ से कभी ना प्रेग्ननेंट होने वाला गैजेट बाहर लेकर आ गया। दरअसल,इस बेबी बॉय की जब डिलीवरी हुई, तो डॉक्टर्स ने देखा कि उसके हाथ में येलो और काले रंग की एक चीज है। वो चीज थी उसकी मां द्वारा यूज किया जा रहा कंट्रासेप्टिव कॉइल ।

बच्चे की डिलीवरी करवाने वाले डॉ ने बताया था कि जब बच्चे की डिलीवरी हुई, तो उसने अपने हाथों में इस कॉइल को काफी मजबूती से पकड़ रखा था। डॉक्टर को ये काफी इंट्रेस्टिंग लगा इसलिए उन्होंने इस बच्चें की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

बता दें कि बच्चे की 34 वर्षीय मां ने बताया कि ये कंट्रासेप्टिव कॉयल उसने 2 साल पहले अपनी बॉडी में लगवाया था ताकि वो प्रेग्नेंट ना हो, लेकिन ये कॉइल फेल हो गया। क्यूंकि वो फिरसे मां बन गयी थी। दरअसल, महिला के पहले से 2 बच्चे थे तो ऐसे में उसे और बच्चे नहीं चाहिए थे। इस कारण उसने कंट्रासेप्टिव तरीका अपनाया था। लेकिन ये सक्सेसफुल नहीं हुआ और महिला प्रेग्नेंट हो गई।

कंट्रासेप्टिव कॉइल के फेल होने और उसके फिरसे मां बनने को लेकर डॉक्टर्स ने कहा कि किसी कारण से महिला के पेट से डिवाइस हिल गया होगा, जिस कारण महिला प्रेग्नेंट हो गई होगी। लेकिन ये शायद पहला मामला है, जिसमें गर्भ से शिशु इसे अपने हाथ में लेकर बाहर निकला है।