1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामलीला में कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे पथिक सेना अध्यक्ष

रामलीला में कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे पथिक सेना अध्यक्ष

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामलीला में कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे पथिक सेना अध्यक्ष

आयोध्या में 17 अक्टूबर से भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसका लाइव प्रसारण भी टीवी चैनल्स और सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ खुद रामलीला को सफल बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में मुखिया गुर्जर ने बताया कि अयोध्या में होने वाली रामलीला में पहले वह बाली का किरदार निभाना चाहते थे।

मगर रामलीला के डायरेक्टर परवेज ने उन्हें कुंभकरण का किरदार निभाने पर मजबूर कर दिया।

मुखिया गुर्जर ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से खुद को कुंभकरण किरदार में ढालने के लिए लगातार रिहर्सल में जुटे हैं। वहीं, उनके बेटे परविंदर भी शत्रुघ्न की भूमिका पुरजोर तरीके से निभाने का प्रयास करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

वही, ऐतिहासिक रामलीला में रावण की ससुराल मेरठ से किरदारों का चुना जाना मेरठ के लिए गर्व की बात है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...