1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए सोनिया का धन्यवाद- जेपी नड्डा

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए सोनिया का धन्यवाद- जेपी नड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए सोनिया का धन्यवाद- जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कोराना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों से घरों में रहने और लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधन करने से पहले ही सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरेे सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंनेे विश्वास दिलाया कि मजबूत हौंसलो के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि धन्यवाद सोनिया जी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को देश में लाॅकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...