1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा – आरडी इंटर कॉलेज में छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया ‘मिशन शक्ति’ का पाठ

एटा – आरडी इंटर कॉलेज में छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया ‘मिशन शक्ति’ का पाठ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एटा – आरडी इंटर कॉलेज में छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया ‘मिशन शक्ति’ का पाठ

प्रदेश भर में चल रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जनपद एटा के अलीगंज प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, गांव तथा मोहल्लों में जाकर महिलाओं और बेटियों को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने सम्मान सुरक्षा के अधिकारों के प्रति जागरूक हों ताकि महिला सशक्तिकरण की अवधारणा सही रूप से साकार हो सके। वहीं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज में जाकर छात्राओ से संवाद करते हुए कहा, उन्हें अभद्रता व छींटाकशी करने वाले लोगों से डरने की जरूरत नहीं है, और कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाईन नंबर संचालित हैं।

 

वहीं महिला डेस्क अधिकारी लक्ष्मी और आरती राजपूत ने महिला सबंधी नम्बरो के बारे में बताया, जिसमें 1090 वूमेन पॉवर लाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा व 1800-180-5145 चिकित्सीय हैल्पलाईन है।

इन नंबरों को डायल कर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस हर समय उनके साथ है व हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है। जिसके संबंध में हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क भी पूर्व से स्थापित हैं। जहां महिला अधिकारी द्वारा आपकी समस्याओं को सुना जाएगा तथा साथ ही उनका त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाएं व बेटियां निडर व सजग होकर समाज में फैल रही बुराइयों का मुकाबला करें। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी ने छात्राओ को एक टास्क दिया। जिसमे प्रत्येक छात्रा एक सप्ताह के अंदर अपने विचार रखेगी। इस प्रतियोगिता में टॉप थ्री आने पर उनके पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय, सीओ अजय कुमार, प्रधानाचार्य, प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पंकज मिश्रा, कस्बा इंचार्ज संजय कुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...