भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जो काफी जिंताजनक विषय है, इस संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू नहीं पाया गया तो यह और भी फैल सकता है, जैसे कि चीन, फ्रांस, इटली और बाकी के देशों में हुआ। इस वक्त ताजा संक्रमण की बात करे तो दस और नए मामले सामने आए हैं।
बुधवार सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित 10 लोग और पाए गए, जिसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 148 पहुंच गई है। इनमें से 123 भारतीय हैं और जबकि 25 विदेशी। वहीं, 148 में से अबतक सिर्फ 14 लोग ही ठीक हुए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है।
इस वक्त का जो ताजा मामला है वो महाराष्ट्र के पुणे से है, वहां एक महिला कोविड-19 से संक्रमित पाई गई। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42 हुई।
पुणे में जिस महिला को संक्रमित पाया गया उसकी उम्र 28 साल है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गई थी। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।’
बताते चलें कि दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर ICMR के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने हाल ही में हुए एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा था कि फिलहाल भारत में कोरोना वायरस कम्यूनिटी में नहीं है लेकिन आने वाले दिनों को लेकर कयास लगाना संभव नहीं है।