बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए मतदान हो गया है और दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार जारी है। पार्टियां पुरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है और मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
इसी बीच आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी पिछले चुनाव के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे है।
इस वीडियो को जारी करते हुए तेजस्वी ने लिखा, आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हजार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए हैं. इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे. खुद सुनिए। उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हजारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है।
आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हज़ार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए है इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए..
उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हज़ारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है। pic.twitter.com/qlesTUUVb1
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 31, 2020
आपको बता दे कि साल 2015 के चुनाव में जेडीयू ने मोदी जी के चेहरे के कारण एनडीए से अलग होने का निर्णय ले लिया था और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी और सीएम नितीश को एक बार फिर जनता का सेवा करने का मौका मिला था।
लेकिन बाद में साल 2017 में करप्शन के मुद्दे पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया और सरकार गिर गई। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने सपोर्ट कर दिया और एक बार फिर नितीश के साथ बीजेपी ने सरकार में अपनी हिस्सेदारी बना ली।
इस चुनाव की बात करे तो जेडीयू और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है और इस बार एनडीए पीएम मोदी और सीएम नितीश के चेहरे को आगे रखकर ही चुनाव प्रचार में उतरे है।
बता दें कि बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है और अब दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और अंतिम चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगें।