1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मुंगेर की घटना पर तेजस्वी यादव बोले, पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी

मुंगेर की घटना पर तेजस्वी यादव बोले, पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंगेर की घटना पर तेजस्वी यादव बोले, पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी

बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। दरअसल मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई और इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए है।

उनका कहना है कि पुलिस जल्दबाजी में प्रतिमा का विसर्जन करने की बात कह रही थी। ऐसा नहीं करने पर हम लोगों के साथ मारपीट और गोलीबारी की गई। मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के मुताबिक, इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी बीच इस मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे।तेजस्वी ने कहा कि वे इस मामले में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी से पूछना चाहते हैं कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी ?

इसी बीच कवि कुमार विश्वास ने कहा है की मुंगेर की अमानवीयता देखकर शर्म को भी शर्मा आए जाएगी। अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा, शर्म को भी शर्म आए मुंगेर की अमानवीयता देखकर! इन दिनों हमारा देश सचमुच किसी गहरे सदमे का शिकार है!

हमें,हमारी सरकारों,हमारी पुलिस,हमारे रहनुमाओं को आख़िर हो क्या गया है ? हम इतने बेगैरत और ह्रदयहीन तो नहीं थे ? क्या बेबस सामान्य नागरिक की चीखें बड़े लोगों के कान तक नहीं पहुँचती ?

वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने ट्विटर पर लिखा, ये राक्षस राज नहीं है तो क्या है ??? मां दुर्गा के भक्तों को गोलियों से भून डाला मोदी-नीतिश सरकार की पुलिस ने महिषासुर मर्दिनी, पाप भंजिनी माँ, सत्ता के मद में चूर इन नृशंस हत्यारों के आतंक और अत्याचार का अंत होना चाहिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...