1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 31 साल के हुए तेजस्वी यादव, सादगी से जन्मदिन मनाने का लिया निर्णय

31 साल के हुए तेजस्वी यादव, सादगी से जन्मदिन मनाने का लिया निर्णय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
31 साल के हुए तेजस्वी यादव, सादगी से जन्मदिन मनाने का लिया निर्णय

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज यानी सोमवार को जन्मदिन है। तेजस्वी सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेजस्वी यादव को जन्मदिवस पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। बिहार के इस युवा राजनेता का जन्मदिन उनकी पार्टी के नेता से लेकर परिवार तक के लोग मना रहे हैं।

तेजस्वी ने परिवार की मौजूदगी में आधी रात को बर्थडे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्य और भाई तेज प्रताप ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

रोहिणी में ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना। इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’

तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’ इसके साथ उन्होंने जन्मदिन मुबारक हो मुख्यमंत्री तेजस्वी हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से तेजस्वी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों से घर में रहने की अपील की। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें।’

आप को बता दे कि इससे पहले पार्टी ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम के दौरान संयम और शिष्टाचार का पालन करने का निर्देश दिया था। राजद ने ट्वीट कर कहा था, ”राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...