1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सूखे कुएं में गिरकर 30 घण्टे सांपों के बीच रही किशोरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

सूखे कुएं में गिरकर 30 घण्टे सांपों के बीच रही किशोरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सूखे कुएं में गिरकर 30 घण्टे सांपों के बीच रही किशोरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां 16 वर्षीय एक किशोरी 24 अक्टूबर को सांपों से भरे एक कुएं में गिर गई और 30 घंटे तक वहीं फंसी रही।

इस दौरान कुएं में सांप और कई जहरीले कीड़े उसे कई बार दिखाई दिए पर उन्होंने उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि, 30 घंटे बाद उसे पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

किशोरी को इस दौरान एक खरोंच भी नहीं आई। बता दें कि, इस कुएं की गहराई तकरीबन 80 से 90 फीट है।

यह पूरा मामला आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राधे धाम ऊंचा का है। गांव निवासी लखपत सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पूनम शनिवार शाम को 6 बजे कुछ सामान लाने के लिए दुकान पर गई थी।

देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिवारवालों ने किशोरी के लापता होने की जानकारी थाना पुलिस को दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...