प्यार में सभी कुछ जायज है लेकिन जब प्यार नहीं रहता तो कुछ भी हो सकता है और जहां प्यार होता है वहीं छोटी छोटी कहा सुनी होती रहती है और पार्टनर्स के बीच विवाद होते रहते हैं लेकिन कई बार यह छोटी छोटी बातें बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और ब्रेक अप हो जाता है।
कई बार ऐसा देखा जाता है की ब्रेकअप से परेशान होकर एक्स पार्टनर्स सबक सिखाने की तैयारी कर रहे होते हैं और ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है जहां एक्स पार्टनर्स को सबक सिखाया है।
पूरा मामला चीन के शांगडोंग का है जहां एक महिला ने एक कप चाय ऑनलाइन ऑर्डर किया और चार के ऑर्डर के साथ एक रिक्वेस्ट की गई जो काफी अलग थी जिसमें महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को दूध की चाय डिलीवर करने और फिर उसके चेहरे पर चाय फेंक देने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि वो अपने एक्स से बहुत ज्यादा गुस्सा थी।
महिला ने चॉय ऑर्डर करते समय लिखा की चाय अच्छी होना जरूरी नहीं है बस उसके प्रेमी के चेहरे पर सही से फेंकी जानी चाहिए और वहीं महिला की रिक्वेस्ट पर डिलिवरी मैन ने यह काम कर दिया और खुद का बचाव करने के लिए कस्टमर द्वारा दिए गए निर्देशों को दिखाने के लिए रसीद दे दी।
वहीं अब इस पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है जहां वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की डिलिवरी मैन चाय फेंक रहा है
https://www.youtube.com/watch?v=9EvUdb_kN3E&feature=youtu.be