1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात के तट से टकराएगा ताऊ ते तूफान, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका

गुजरात के तट से टकराएगा ताऊ ते तूफान, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुजरात के तट से टकराएगा ताऊ ते तूफान, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के हाहाकार के बीच गुजरात, महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘ताऊ ते’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेताया है कि 18 मई को यह चक्रवात गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा। इसके साथ ही बारिश के साथ 175 किलो मीटर प्रति घंटा  तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तूफान का असर गुजरात-महाराष्ट्र के अलावा केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक पर भी हो सकता है। इस चक्रवात को म्यांमार ने ताऊ ते नाम दिया है।

आपको बता दें कि 15 मई को लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही 16 और 17 मई को कई अन्य जगहों पर भी बारिश संभावना है। इसके आलावा तमिलनाडु के घाट जिले में भी 16 मई को तेज बारिश होने आशंका है। कर्नाटक के तटवर्ती जिलों में भी इस तूफान का असर रहेगा। यहां भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं कोंकण और गोवा में 15-16 मई को भारी बारिश की आशंका। वहीं गुजरात के सौराष्ट्र में 16-17 मई को भारी बारिश हो सकती है। 18 मई को कच्छ में भी तेज बारिश की आशंका। केरल के पांच जिलों तिरुवनंतपुरम, कोलम, पठानामठिता, अलपुझा और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट जारी। आपको बता दें कि NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने शुक्रवार को बताया- NDRF की 53 टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों पर तैनात किया जा रहा है।

अनुमान लगाया गया है कि, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 22 मई तक अंडमान के सागर तक पहुंचेगा। इसके चलते अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। अरब सागर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो रहा है। ये 20 मई तक बंगाल की खाड़ी में और ज्यादा मजबूत होकर पहुंचेगा। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अंडमान में 21 मई से बारिश होगी। अंडमान और निकोबार तटों पर 22 मई तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) की ओर से बताया गया कि देश में मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसके बाद मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...