1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. तरूण तेजपाल यौन हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बताया सुनवाई कब पूरी होगी, जाने

तरूण तेजपाल यौन हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बताया सुनवाई कब पूरी होगी, जाने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तरूण तेजपाल यौन हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बताया सुनवाई कब पूरी होगी, जाने

तहलका पत्रिका के संस्थापक संपादक तरूण तेजपाल के खिलाफ यौन हिंसा के मुकदमे की सुनवाई पूरी करने की अवधि को अब 31 मार्च 2021 कर दिया गया है और यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने लिया है।

तेजपाल पर आरोप है कि उन्होंने गोवा में 2013 में एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में अपनी पूर्व महिला सहयोगी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।  तेजपाल को इस मामले में 30 नवंबर, 2013 को गोवा की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद मई 2014 में उसकी जमानत हुई थी।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले अपने एक आदेश में 31 दिसंबर, 2020 तक तेजपाल के खिलाफ मुकदमे को पूरा करने की समयसीमा तय की थी।  न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूति एम आर शाह की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस मामले की सुनवाई की।

गोवा के मापूसा नगर की अदालत ने तेजपाल के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न सहित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में अभियोग निर्धारित किये हैं।

सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि संबंधित न्यायाधीश ने मुकदमे की सुनवाई पूरी करने के लिये समय बढ़ाने का अनुरोध किया है। गोवा सरकार ने इससे पहले एक आवेदन दायर कर न्यायालय से अनुरोध किया था कि इस मुकदमे की सुनवाई पूरी करने के लिये समय बढ़ाया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...