1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. तांडव वेब सीरीज़ सियासत शुरू: मायावती ने आलोचना कर कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की

तांडव वेब सीरीज़ सियासत शुरू: मायावती ने आलोचना कर कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तांडव वेब सीरीज़ सियासत शुरू: मायावती ने आलोचना कर कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की

अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ तांडव को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है। इस वेब सीरीज पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में डायरेक्टर अली अब्बास जफर और कंटेंट हेड समेत पांच पर लोगों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ है।

बीजेपी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज़ में हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस वेब सीरीज से आपत्तिजनक कंटेट को हटाने की मांग की हैं।

बसपा नेता मायावती ने वेब सीरीज का आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा ’ताण्डव’ वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।

आप को बता दे कि बता दें, तांडव को बीते शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस सीरीज में कुछ सीन पर रिलीज होने के बाद से ही कई लोग आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक तबके ने ‘तांडव’ के खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

आप को बताते चले कि प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों का तलब किया है। मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो से सोमवार तक जवाब देने के लिए कहा है। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘मंत्रालय ने मामले (शिकायतों) का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

आप को बता दें कि इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा एक्टर और एक्टर्स शामिल है। साथ ही फिल्मकार अली अब्बास ज़फर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस सीरीज का निर्माण एवं निर्देशन किया है। इसकी कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...