1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल के विधायक इमरान हुसैन पर लगा ऑक्सीजन की कालाबजारी करने का आरोप

केजरीवाल के विधायक इमरान हुसैन पर लगा ऑक्सीजन की कालाबजारी करने का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल के विधायक इमरान हुसैन पर लगा ऑक्सीजन की कालाबजारी करने का आरोप

नई दिल्ली: एक तरफ जहाँ ऑक्सीजन की कमी को लेकर लोग परेशान हैं, इसकी किल्लत के चलते न जानें कितने लोग गंवा चुके हैं तो वहीँ कुछ मानवता के दुश्मन आपदा में भी कुडीच हरकत करने से बाज नही आ रहे हैं, कालाबाजारी करके मोटी कमाई करने में जुटे हैं, अब आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन पर ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप लगा है. इस मामलें में दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करके इमरान से हुसैन से जवाब माँगा है, दिल्ली दंगे का आरोपी ताहिर हुसैन का भाई इमरान हुसैन केजरीवाल सरकार में मंत्री भी है.

जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की पीठ ने दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन को शनिवार की सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. बेंच ने कहा है कि यह देखना होगा कि विधायक हुसैन को ऑक्सीजन कहां से मिल रही है क्योंकि गुरुद्वारे भी इसे (ऑक्सीजन) जरूरतमंदों में बांट रहे हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने हाईकोर्ट को भरोसा दिया कि ऑक्सीजन, दवा या चिकित्सा उपकरण की जमाखोरी और कालाबाजारी करने में दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल के विधायक इमरान हुसैन पर आक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप लगने के बाद दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, केजरी गैंग ने दिल्ली को नर्क बना दिया। मुफ्त की चीजों की महंगी कीमत चुकानी पड़ती है ! एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ऑक्सिजन तो पहले भी दिल्ली सरकार को दी जा रही थी मगर वो कहाँ जा रही थी, ये अब धीरे धीरे सामने आ रहा है, केजरीवाल कब ऑडिट करवाएँगे ऑक्सिजन का, दिल्ली की जनता देखना चाहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...