उज्जैन के जय गुरुदेव आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्रम पहुंचकर गुरुवर से आशीर्वाद लिया और अमृत प्रवचन में शामिल हुए। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
