Majhgawan Dam News in Hindi

मझगांय डैम विस्थापितों के आंदोलन से जुड़े 9 लोगों को जमानत, कांग्रेस ने की पैरवी

मझगांय डैम विस्थापितों के आंदोलन से जुड़े 9 लोगों को जमानत, कांग्रेस ने की पैरवी

मझगांय डैम विस्थापितों के आंदोलन से जुड़े 9 लोगों को अजयगढ़ तहसीलदार न्यायालय से पांच शर्तों के साथ 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली। कांग्रेस की ओर से अधिवक्ता राकेश गर्ग ने पैरवी की, जबकि पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन समेत अन्य कांग्रेस नेता भी जमानत प्रक्रिया में मौजूद रहे।

मझगांय डेम विस्थापितों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान

मझगांय डेम विस्थापितों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान

मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापितों के आंदोलन के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान रात में धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस ने आंदोलन को समर्थन देने और जेल भेजे गए आंदोलनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वकीलों की टीम खड़ी करने की बात कही।

जलप्रलय के बीच ‘चिता आंदोलन’, मझगाय बांध के डूब क्षेत्र में 15वें दिन भी डटे ग्रामीण

जलप्रलय के बीच ‘चिता आंदोलन’, मझगाय बांध के डूब क्षेत्र में 15वें दिन भी डटे ग्रामीण

पन्ना के मझगाय बांध परियोजना में जलभराव के बीच ग्रामीणों का जल-सत्याग्रह 15वें दिन भी जारी है। ग्रामीणों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ शुरू किया है।

पन्ना में मझगाय बांध डूब क्षेत्र में वृद्ध महिला की मौत, विस्थापन को लेकर उठे सवाल

पन्ना में मझगाय बांध डूब क्षेत्र में वृद्ध महिला की मौत, विस्थापन को लेकर उठे सवाल

पन्ना में मझगाय बांध और केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में विस्थापितों के ‘चिता आंदोलन’ के बीच 78 वर्षीय रमिया बाई आदिवासी की मौत हो गई। आंदोलनकारियों ने मौत को विस्थापन और मुआवजे से जुड़ी परेशानियों से जोड़ा है, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मौत का कारण पेट दर्द बताया और मुआवजे के भुगतान की जानकारी दी।

मझगाय बांध के विरोध में चौथे दिन भी जारी रहा चिता आंदोलन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग

मझगाय बांध के विरोध में चौथे दिन भी जारी रहा चिता आंदोलन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग

पन्ना के अजयगढ़ में केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों का चिता आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा, पुनर्वास और जमीन-मकान के लंबित भुगतान की मांग उठाई। आंदोलनकारियों का आरोप है कि कई परिवारों के घर डूब चुके हैं, जबकि उन्हें अभी तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है।

मझगांय बांध के डूब क्षेत्र में ग्रामीणों का चिता आंदोलन फिर शुरू, विस्थापन और मुआवजे को लेकर आक्रोश

मझगांय बांध के डूब क्षेत्र में ग्रामीणों का चिता आंदोलन फिर शुरू, विस्थापन और मुआवजे को लेकर आक्रोश

पन्ना के मझगांय बांध का जलस्तर बढ़ने के बीच डूब क्षेत्र के ग्रामीणों ने विस्थापन और लंबित मुआवजे की मांग को लेकर जय किसान संगठन के बैनर तले ‘चिता आंदोलन’ फिर शुरू किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के नेतृत्व में ग्रामीण पारदर्शी सर्वे, त्वरित पुनर्वास और कथित मुआवजा अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन भी मिला है।