Education System News in Hindi

बुरहानपुर के सोनूद में जर्जर स्कूल भवन, 250 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

बुरहानपुर के सोनूद में जर्जर स्कूल भवन, 250 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

बुरहानपुर के सोनूद गांव में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन के कारण करीब 250 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई है। सीमित कमरों में 60 से अधिक बच्चों के बैठने की स्थिति है। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में मक्के की खेती का आरोप लगाते हुए नए भवन और मामले की जांच की मांग की है।

पन्ना में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर विद्यार्थियों ने रखी अपनी बात

पन्ना में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर विद्यार्थियों ने रखी अपनी बात

पन्ना में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम में पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य को लेकर चर्चा हुई।

बुरहानपुर: घाघरला स्कूल में 240 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक, एक शिक्षिका ने संभाली 8 कक्षाएं

बुरहानपुर: घाघरला स्कूल में 240 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक, एक शिक्षिका ने संभाली 8 कक्षाएं

बुरहानपुर के घाघरला गांव के शासकीय विद्यालय में 240 बच्चों के लिए केवल 4 शिक्षक होने का मामला सामने आया है। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं स्कूल की अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने जल्द सुधार और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बुरहानपुर का सांदीपनि विद्यालय सवालों के घेरे में, बच्चों से सफाई, शिक्षक की कमी और बंद लैब ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

बुरहानपुर का सांदीपनि विद्यालय सवालों के घेरे में, बच्चों से सफाई, शिक्षक की कमी और बंद लैब ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

बुरहानपुर के शाहपुर स्थित सांदीपनि विद्यालय में बच्चों से सफाई कराए जाने, कई कक्षाओं में शिक्षक नहीं मिलने, लैब बंद रहने और परिसर में गंदगी जैसी अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। मामले में शिक्षा विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

शिवपुरी में “कॉकरोच जनता पार्टी” के युवाओं ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

शिवपुरी में “कॉकरोच जनता पार्टी” के युवाओं ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर सक्रिय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के युवाओं ने प्रेस वार्ता कर शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक मामलों पर सवाल उठाए। युवाओं ने नीट पेपर लीक सहित अन्य मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिक्षा नीति में सुधार और परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने की बात कही। साथ ही नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को सरल करने की भी मांग की। संगठन ने इसे सोशल मीडिया अभियान

NEET सिस्टम पर सवाल: क्या खत्म होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा? सीएम विजय के बयान ने बढ़ाई गर्मी

NEET सिस्टम पर सवाल: क्या खत्म होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा? सीएम विजय के बयान ने बढ़ाई गर्मी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार और NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे विवादों और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हो रहा है। मुख्यमंत्री ने NEET समाप्त कर MBBS, BDS और AYUSH पाठ्यक्रमों में 12वीं कक्षा के

नीट घोटाले और केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

नीट घोटाले और केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर नीट परीक्षा घोटाले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और केन-बेतवा परियोजना में आदिवासियों के शोषण के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। कांग्रेस ने युवाओं, किसानों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

कॉलेज बस या सवारी बस? शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

कॉलेज बस या सवारी बस? शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

बताया जा रहा है कि बस में रोजाना कॉलेज स्टूडेंट्स के बजाय लाइब्रेरी और कोचिंग के बच्चे सफर करते दिख रहे हैं, वहीं कई जगहों से आम सवारियां भी बैठाई जा रही हैं।

संदीपनी विद्यालय के खराब रिजल्ट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

संदीपनी विद्यालय के खराब रिजल्ट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय नेताओं की चापलूसी में अधिक व्यस्त रहते हैं। जिससे परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है।

लटेरी के सांदीपनी विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

लटेरी के सांदीपनी विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शिक्षकों का तर्क है कि छात्र स्कूल की दीवार फांदकर भाग जाते हैं और अनुशासन बनाने पर परिजन विरोध करते हैं।