1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कॉलेज बस या सवारी बस? शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

कॉलेज बस या सवारी बस? शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

बताया जा रहा है कि बस में रोजाना कॉलेज स्टूडेंट्स के बजाय लाइब्रेरी और कोचिंग के बच्चे सफर करते दिख रहे हैं, वहीं कई जगहों से आम सवारियां भी बैठाई जा रही हैं।

By: Naredra 
Updated:
कॉलेज बस या सवारी बस? शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

निवाड़ीः जिले के चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही कॉलेज बस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए चलाई जाने वाली बस अब कथित तौर पर आम सवारियों को ढोने का जरिया बनती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, बस में रोजाना कॉलेज स्टूडेंट्स के बजाय लाइब्रेरी और कोचिंग के बच्चे सफर करते दिख रहे हैं, वहीं कई जगहों से आम सवारियां भी बैठाई जा रही हैं। टेहरका टैक्सी स्टैंड से मगरपुर-निवाड़ी तक सवारी भरने के आरोप लगे हैं।

इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैक्सी चालक द्वारा बनाई गई फुटेज में बस चालक कथित तौर पर उसे धमकाते हुए नजर आ रहा है।

आपको बता दे बस चालक के पास न यूनिफॉर्म है, न ही आईडी कार्ड। यही नहीं छात्रों की जगह बाहरी सवारियों को प्राथमिकता दी जाती हैं। यह न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ भी सीधा खिलवाड़ है।

मामले में जब कॉलेज के प्राचार्य नसीम खान से बात की गई, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

निवाड़ी से संवाददाता देवेश गुप्ता की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...