1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. लटेरी के सांदीपनी विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

लटेरी के सांदीपनी विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शिक्षकों का तर्क है कि छात्र स्कूल की दीवार फांदकर भाग जाते हैं और अनुशासन बनाने पर परिजन विरोध करते हैं।

By: Naredra 
Updated:
लटेरी के सांदीपनी विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

विदिशाः लटेरी के स्थानीय सांदीपनी विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल की लचर शिक्षा व्यवस्था उजागर हो गई है। कक्षा 9वीं के कुल 332 छात्रों में से केवल 87 छात्र ही पास हो सके हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने से परिजनों में भारी आक्रोश है।

हैरानी की बात यह है कि विद्यालय में 60 से अधिक शिक्षक पदस्थ हैं और सरकार शिक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, फिर भी बच्चों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है। जब इस विफलता पर प्रबंधन से सवाल किए गए, तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय इसका ठीकरा छात्रों और अभिभावकों पर ही फोड़ दिया।

शिक्षकों का तर्क है कि छात्र स्कूल की दीवार फांदकर भाग जाते हैं और अनुशासन बनाने पर परिजन विरोध करते हैं। बदहाल परिणाम और प्रबंधन के गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने अब विद्यालय की साख और कार्यप्रणाली पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...