1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. संदीपनी विद्यालय के खराब रिजल्ट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

संदीपनी विद्यालय के खराब रिजल्ट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय नेताओं की चापलूसी में अधिक व्यस्त रहते हैं। जिससे परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है।

By: Naredra 
Updated:
संदीपनी विद्यालय के खराब रिजल्ट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

विदिशा के लटेरी में संदीपनी विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के निराशाजनक परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग गए हैं। इस मामले पर अब राजनीति गरमाने लगी है।

रिजल्ट बिगड़ने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय नेताओं की चापलूसी में अधिक व्यस्त रहते हैं।

उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जिले में ‘शिक्षा माफिया’ हावी है, जिसके कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों को चिन्हित कर उन पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...