मध्य प्रदेश उपचुनाव का प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है। विजयपुर में आज बीजेपी के तीन बड़े नेता – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी की ओर से चुनावी मोर्चा संभालेंगे।
मध्य प्रदेश उपचुनाव का प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है। विजयपुर में आज बीजेपी के तीन बड़े नेता – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी की ओर से चुनावी मोर्चा संभालेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज से छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव शुरू हो रहा है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे राज्य में 302 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सुंदरलाल पटवा चिकित्सा महाविद्यालय और 14 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
रूस में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली मध्यप्रदेश की मैहर निवासी MBBS छात्रा सृष्टि शर्मा की पार्थिव देह दिल्ली पहुंच गई है। अब इसे एयर एम्बुलेंस के जरिए सतना हवाई पट्टी पर लाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पावरफुल प्लान तैयार किया है, जिससे निवेशकों को पलक झपकते ही पूरी जानकारी मिलेगी। प्रदेश के 55 जिलों की विस्तृत प्रोफाइल तैयार की जा रही है।
लाड़ली बहना योजना पर छिड़ी सियासत के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के आरोपों का कड़ा पलटवार किया है। राउत ने दावा किया था कि यह योजना जल्द ही बंद हो जाएगी, जिसका सीएम ने सख्ती से खंडन किया और इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में आयोजित परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास अपार संसाधन होने के बावजूद, कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण यह राज्य नंबर वन नहीं बन पाया।
पहली बार मध्य प्रदेश का बजट 'शून्य आधार बजटिंग' प्रक्रिया पर तैयार किया जाएगा। यह मोहन सरकार का बड़ा फैसला है, जो वित्तीय साल 2025-26 के लिए बजट तैयार करने की दिशा में एक नई शुरुआत को दर्शाता है। इस प्रक्रिया के तहत, सभी विभागों को 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुष्मान भारत योजना ने अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं, और इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। उन्होंने इसे "संजीवनी" के समान बताते हुए कहा कि इस योजना ने लाखों लोगों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाई है।
सोयाबीन की MSP पर खरीदी की केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद दिया।