Agriculture Department News in Hindi

टीकमगढ़ के पलेरा में कृषि विभाग पर गंभीर आरोप, सरकारी बीज की कथित कालाबाजारी का वीडियो वायरल

टीकमगढ़ के पलेरा में कृषि विभाग पर गंभीर आरोप, सरकारी बीज की कथित कालाबाजारी का वीडियो वायरल

टीकमगढ़ जिले के पलेरा में कृषि विभाग पर किसानों के लिए निर्धारित सरकारी मूंगफली, मूंग और उड़द के बीज की कथित कालाबाजारी के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद किसानों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वीडियो और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे उन्नत किस्मों के बीज

खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे उन्नत किस्मों के बीज

कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 सीजन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को प्रमाणित बीज वितरित किए जा रहे हैं। एनएमईओ योजना में सोयाबीन, मिलेट मिशन में ज्वार तथा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत अरहर, मूंग और उड़द के बीज दिए जा रहे हैं। विभाग ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

बड़वानी में संदिग्ध खाद ट्रांसपोर्टिंग का मामला, किसानों ने उठाए सवाल

बड़वानी में संदिग्ध खाद ट्रांसपोर्टिंग का मामला, किसानों ने उठाए सवाल

Barwani में रात के समय ट्राले से संदिग्ध खाद की लोडिंग को लेकर हड़कंप मच गया। किसानों की सूचना पर मामला सामने आने के बाद वाहन को थाने भेजा गया, लेकिन FIR दर्ज नहीं हो सकी। पूरे मामले में कृषि विभाग की भूमिका और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने हेतु जागरूकता रथ रवाना

वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने हेतु जागरूकता रथ रवाना

छिंदवाड़ा में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने हेतु जागरूकता रथ को सांसद विवेक बंटी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विकासखंडों में जाकर किसानों को कृषि व पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी देगा। इसका उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि विकास को बढ़ावा देना है।