महाकौशल क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शनिवार को जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। उन्होंने देवास, कटनी, पिपरिया और छिंदवाड़ा में औद्योगिक इकाइयों का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में 15 यूनिट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया कहा कि छिंदवाड़ा के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।
